पुलिस ने किया 01 वाहन चोर आरोपी को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (10/01/2023): दिनांक 10.01.2023 को थाना सेक्टर 142 पुलिस द्वारा 1 आरोपी नरेश कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जहान गढ़ थाना टप्पल जिला अलीगढ़ हाल पता ग्राम शाहदरा सेक्टर 141 नोएडा को सेक्टर 142 मेट्रो स्टेशन के पास चौराहे से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी व बाल अपचारी के कब्जे से चोरी की स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल 9 एस एडब्ल्यू 3154 संबंधित मु0अ0स0 122/2022 धारा 379 भादवि थाना सेक्टर 142 वह एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर केए 09 जेएफ 1300 संबंधित एफ आई आर संख्या डीडब्ल्यू यूएन 000068/2023 धारा 380 भादवि दिल्ली व एक ऑटो रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 38 एडी 6010 संबंधित मु0अ0स0 21/2023 धारा 379 भादवि थाना मुजेसर हरियाणा। गिरफ्तार आरोपी उपरोक्त व बाल संरक्षण में लिया गया बाल अपचारी के द्वारा दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश से वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

1. मु0अ0स0 122/2022 धारा 379 भादवि थाना सेक्टर 142
2, एफ आई आर संख्या डीडब्ल्यू यूएन 000068/2023 धारा 380 भादवि दिल्ली
3, मु0अ0स0 21/2023 धारा 379 भादवि थाना मुजेसर हरियाणा