नोएडा। उत्तर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की विधानसभा में करारी हार के बाद पार्टी अब नए सिरे से जमीन तलाशने की कोशिश में लग गयी है क्योकि 2019 में लोकसभा चुनाव है इसी को लेकर पुरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और सपा पार्टी से जायदा से जायदा युवाओ को पार्टी में जोड़ा जा रहा है। ताकि पार्टी को और मजबूती मिल सके। और पुरे प्रदेश में संघ के खिलाफ मोर्चा खोला जा सके। नोएडा में सपा के सदस्यता अभियान के तहत समाजवादियों की ससक्त फौज तैयार की जा रही हैं। यह फौज संघियों की अराजकता के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। यह बात समाजवादी पार्टी के नोएडा संगठन प्रभारी बीर सिंह यादव ने गांव भंगेल में युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कही। किसानों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की कृषि प्रधान देश का इससे बड़ा दुर्भाग्य नही हो सकता है कि अपनी बात इस बहरी गूंगी सरकार को बताने के लिए किसानों को मूत्रपान करना पडे। कावेरी नदी के सूखने वा कर्ज के बोझ तले दब कर आत्महत्या कर रहे किसानों के मुद्दे पर दो माह से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु के किसानों की मांग को अनसुना कर रही मोदी सरकार को लताड़ते हुए सपा नेता ने कहा इसके गम्भीर परिणाम होंगे। अपने को किसान हितैषी बताने वाली मोदी सरकार किसानांे को भूखे मरने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें देश को बांटने पर तुली है। देश व समाज को बचाने के लिए धर्म व जाति के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा को बेनकाब करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि देश व प्रदेश की सरकार की अराजक नीतियों के खिलाफ ऐसी आवाज बुलंद करें की दिल्ली में बैठे देश के कर्णधार सोचने पर मजबूर हो जाएं। भंगेल के अलावा महर्षि आश्रम में भी सपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओमपाल राणा, रेशपाल अवाना, वरिष्ठ नेता चिन्टू त्यागी, पूर्व कोषाध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, वरिष्ठ नेता मनोज प्रधान, हाजी सलाम, चरण सिंह राजपूत, फकरुद्दीन, सलेश यादव, प्रशांत त्यागी, अरविंद सैनी, विपिन कुमार, दीपक मिश्रा, संजीव कुमार, सोनू यादव, शशीभूषण यादव, कमलेश यादव, राम आशीष, धर्मराज, सोमनाथ यादव, राम आशीष आदि मौजूद रहे।
- Next सफाई अभियान चलाकर स्वछता के प्रति लोगो को दिया सदेश
- Previous नोएडा के हाइपरसिटी में “कुक विद दि एक्सपर ्ट” का हुआ आयोजन
Recent Ten Posts
- फूल मंडी फेस-2 नोएडा में मतदान उपरांत पोलिंग पार्टी ईवीएम मशीन जमा.
- 13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में फिर हुआ कम मतदान
- सिकंदराबाद बना ‘सिकंदर’ , फिर नोएडा ने किया निराश | गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024
- शराब के ठेकों के बाहर लगी लंबी लाइन, 48 घंटे चुनाव की वजह से बंद रहे ठेके।
- गौतमबुद्ध नगर लोक सभा निर्वाचन 5:00 बजे तक इतना रहा मतदान
- गौतमबुद्ध नगर लोक सभा निर्वाचन 3:00 बजे तक इतना रहा मतदान
- गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 1:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत: 36.06%
- गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 11:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत: 24.48%
- गौतमबुद्धनगर की विधानसभा 61-नोएडा, 62-दादरी एवं 63- जेवर में शांतिपूर्ण मतदान जारी है : पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह
- 84 वर्षीय मां के साथ मतदान करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा, मीडिया से बातचीत में कही ये बातें
Useful links
Most Viewed News Posts (In last 48 hours)
- गौतमबुद्ध नगर लोक सभा निर्वाचन 5:00 बजे तक इतना रहा मतदान
- सिकंदराबाद बना ‘सिकंदर’ , फिर नोएडा ने किया निराश | गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024
- Noida Traffic Advisory: चुनाव के दिन 26 अप्रैल को लेकर नोएडा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
- गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 1:00 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत: 36.06%
- गौतमबुद्ध नगर लोक सभा निर्वाचन 3:00 बजे तक इतना रहा मतदान
attachowk.com : Noida News portal was launched by Shri Shravan Kumar Sharma, IAS, District Magistrate, Gautam Budh Nagar on February 3, 2008. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.