नोएडा में मिला अज्ञात युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (15/05/2023): नोएडा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से खलबली मच गई है। वहीं अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बारे में पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात की पहचान पता लगाने में जुट गई। वहीं मृतक अज्ञात व्यक्ति की पहचान हो गई है और अभी तक मृतक की मौत का कारण सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस इस मृतक की मौत का कारण पता लगाने में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कल रविवार, 14 मई की रात थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत डी ब्लॉक हॉजरी काम्प्लेक्स में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। वहीं मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नही मिले तथा अज्ञात शव की पहचान के प्रयास किये गये।

उसी क्रम में आज सोमवार 15 मई को मृतक के शव की पहचान सुदर्शन निवासी सी 64 उत्तरांचल बिहार कॉलोनी थाना लोनी बॉर्डर के रूप में हुई। मृतक के पुत्र अनुज ने बताया कि उनके पिता कल राशन खरीदने के लिये गये थे। वहीं पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओ पर जांच और आगे की आवश्यक कार्यवाही कर रही है।