नोएडा में नाले के समीप मिली अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (30/06/20230): नोएडा से एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की खबर सामने आई है। बता दें आज पुलिस को थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत नाली के पास से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं अभी तक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आज शुक्रवार, 30 जून को थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत समय लगभग सुबह 7ः30 बजे जे ब्लाक, प्लॉट नंबर-40 के सामने ग्रीन बेल्ट के पास नाली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाली में पड़ा हुआ मिला है। मृतक‌‌ व्यक्ति की उम्र लगभग 30 वर्ष है। मृतक के शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नही है। आगे पुलिस ने बताया कि मृतक काली शर्ट और प्रिंटेड हरे रंग का हॉफ नेकर पहने हुए है, जिसके गले में काला धागा व दाहिने हाथ पर एसआर बंटू लिखा है। शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। शव का पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।।