विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान दिखे नोएडा विधायक पंकज सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (09 अगस्त 2023): उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी पर मंगलवार को नोएडा के विधायक पंकज सिंह बैठे दिखे। यह एक ऐतिहासिक घटनाक्रम था। जिस विधानसभा के नेता के रूप में उनके पिता और देश के वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कभी गरजते थे, उस विधानसभा के स्पीकर की कुर्सी को पुत्र संभालते दिखे।

यूपी विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर जब पंकज सिंह बैठे दिखाई दिए तो एक अलग ही राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई। पंकज सिंह के पिता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कभी उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता के तौर पर सदन में दिखते थे। उन्होंने प्रदेश की बागडोर संभाली थी। पंकज सिंह भी उन्हीं की राह पर चलते दिख रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। यूपी विधानसभा का संचालन किया। पंकज सिंह वर्ष 2001 में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुए। वे नोएडा से लगातार दूसरी बार विधायक चुनकर यूपी विधानसभा पहुंचे हैं।।