फिर एकबार नोएडा महानगर के अध्यक्ष बने मनोज गुप्ता, बधाई देने वालों का लगा तांता

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (15 सितंबर 2023): आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश भाजपा द्वारा सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। गौतमबुद्ध नगर भाजपा का जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी को बनाया गया है। वहीं पार्टी आलाकमान ने नोएडा महानगर की जिम्मेदारी फिर एकबार मनोज गुप्ता को सौंपी है।

बता दें कि पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकांश जनपदों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। केवल तीन जनपद में पुराने जिलाध्यक्षों की फिर वापसी हुई है। इससे यह स्पष्ट है कि पार्टी इन जिलों में कार्यकारिणी के कार्यों से काफी संतुष्ट है।

मनोज गुप्ता को फिर एकबार नोएडा भाजपा की कमान मिलने के बाद समर्थकों एवं नेताओं और बधाई देने वालों का ताता लग गया। सबसे पहले जिले के सभी पदाधिकारी मनोज गुप्ता के घर पहुँचे उनको पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दी।
महानगर अध्यक्ष बनने पर मनोज गुप्ता ने सभी को धन्यवाद किया। वह भाजपा के कार्यकर्ताओं को 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से जिताने के लिए कमर कसने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मंत्री प्रमोद बहल, रवि यादव, हर्ष चतुर्वेदी, उमेश यादव, पंकज झा, पारसंजित मैत्रा, लोकेश यादव, अर्पित गोयल, अनुज शर्मा, सत्य नारायण महावर, योगेन्द्र चौधरी, लोकेश कश्यप, मलिकेशर झा, मनोज शर्मा, एस पी चमोली, आदि सभी कार्यकर्ताओं ने उनको शुभकामनाएँ दी।।