नोएडा, सेक्टर-34 DDRWA के चुनाव में 2023- 25 के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी प्रत्याशी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (22 अक्टूबर, 2023): RWA सेक्टर 34, नोएडा में DDRWA फेडरेशन के चुनाव में निर्वाचित कार्यकारिणी ने निर्विरोध जीत हासिल की है। 2023 – 25 की अवधि के लिए 2 अक्टूबर को चुनाव कराया गया, जिसमें विभिन्न पदों के लिए 10 नामांकन प्राप्त हुए थे। प्रत्येक पद के लिए केवल एक ही वैध नामांकन प्राप्त हुआ था। जिसमें कोई और अन्य दावेदार ना होने की वजह से कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई है।

निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में कालीचरण रावत, उपाध्यक्ष के रूप में शशिकांत शर्मा, महासचिव के रूप में जगत सिंह, संगठन सचिव के रूप में रोशन लाल, उप सचिव के रूप में कमलेश कुमार जोशी, उपसचिव के रूप में दीपदेव राव, कोषाध्यक्ष के रूप में नरेंद्र सिंह रावत और उप कोषाध्यक्ष के रूप में दिलीप दास ने जीत हासिल की है।

DDRWA की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार और उपाध्यक्ष अनिल खन्ना को इलेक्शन ऑफिसर बनाया गया था।।