नोएडा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया ‘वोटर चेतना अभियान’, लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा रहे मौजूद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (05 नवंबर, 2023): भाजपा नोएडा ने ‘वोटर चेतना अभियान’ के तहत सभी बूथों पर वोट रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सभी बूथों पर शक्ति केंद्र संयोजक के साथ सभी बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र, ज़िला, क्षेत्र, प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सेक्टर 15A में सांसद डॉ महेश शर्मा भी पहुँचे और स्थानीय लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने व मतदान करने हेतु जागरूक किया।

नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सेक्टर 34 के बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से बातचीत की। महामंत्री उमेश त्यागी सेक्टर 45 के बूथ पर रहे, मीडिया प्रभारी सेक्टर 93 के बूथ पर रहे। वोटर चेतना अभियान के तहत कल शनिवार और आज रविवार को ये कार्यक्रम नोएडा के सभी बूथों पर चला।

सभी बूथों पर बीएलओ भी मौजूद रहे जिन्होंने कार्यकर्ताओं की मदद से पूरे नोएडा में ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को इस अभियान से जोड़ और वोटर कार्ड बनवाने में मदद की। इस अभियान से नए वोटर कार्ड के साथ पुराने वोटर कार्ड में सुधार किया।

नोएडा के अलग अलग स्थानों पर ज़िला पदाधिकारियों में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, प्रमोद बहल, एस पी चमोली, गोपाल गौड़, कल्लू सिंह, लोकेश कश्यप, पंकज झा, उमेश यादव, तन्मय शंकर, बबलू यादव, अशोक मिश्रा, योगेन्द्र चौधरी, अमरीश त्यागी रवि यादव, कमल वर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।