समाजवादी पार्टी नोएडा द्वारा “जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन, आम लोगों की सुनी समस्याएं

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (10 दिसंबर 2023): समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर 66 श्रमिक कुंज में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद में आए हुए लोगों का सचिव राम सहेली बौद्ध व उनके पति राम सिंह ने पगड़ी पहनाकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। आए हुए लोगों से उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया और यथासंभव उसका समाधान करने का भी प्रयास किया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि आज देश व प्रदेश में बेरोजगारी एवं महंगाई चरम पर है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, आम लोगों की कोई सुनवाई नहीं है। छोटे दुकानदार लगातार जीएसटी व सरकार की गलत नीतियों से परेशान है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी लचर स्थिति में पहुंच गई है। प्रदेश में सबसे महंगी बिजली लोगों को दी जा रही है। प्रदेश में सरकारी विद्यालयों का बहुत ही बुरा हाल है। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से आम लोग परेशान हैं। उन्होंने सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को भी लोगों के समक्ष रखा और लोगों से अपील की कि भारी मतों से अखिलेश यादव के कंधों को मजबूत करें ताकि आम लोगों की बात सुनी जा सके।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में विकास यादव, मोहम्मद नौशाद,उदय सिंह,नितिन वाल्मीकि, रवि पर्चा, सौरभ चौहान, मालती देवी, शिमला, सोनू खान, अब्दुल कलाम, प्रीति वह विश्वास मुख्य रूप से मौजूद रहे।।