अगर आप नोएडा के रहनेवाले हैं तो सतर्क हो जाएं, आपके लिए यह खबर है काफी खास

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (27/03/2022): अगर आप गौतम बुद्ध नगर जिले के औद्योगिक क्षेत्र शहर नोएडा के रहने वाले हैं तो और सुबह के समय घूमने के शौकीन हैं तो सतर्क हो जाइए, सुबह के वक्त सैर पर ना जाएं नहीं तो आपके साथ कभी भी लूट हो सकती है ।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक विचित्र मामला देखने को मिला है जो लोग सुबह के समय सैर पर जाते थे उनके साथ लूटपाट हो जाया करती थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने के बाद नोएडा पुलिस हरकत में आ गई है। सुबह के समय सैर करने वाले लोगों को लूटने वाला शख्स अब नोएडा पुलिस की गिरफ्त में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा में एक व्यक्ति लगभग 2015 से ही सुबह के समय शहर में सैर पर जाने वाले लोगों को लूट लिया करता था। हालांकि नोएडा पुलिस ने उस युवक को दबोच लिया है।

कौन है लूट की घटना को अंजाम देने वाला यह शख्स और कब से है सक्रिय?

पुलिस के अनुसार लूट करने वाला युवक 26 वर्षीय सूरज कुमार निवासी कल्याण पुरी दिल्ली का निवासी है। वह 2015 से सक्रिय था वह दिल्ली एनसीआर में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया करता था। पुलिस कमिश्नर रणविजय सिंह के अनुसार इस आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें कई महीने से तलाश कर रही थी।

अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के अनुसार हमारी टीम कई महीनों से लुटेरे और स्नैचरो की लिस्ट तैयार करके सक्रिय रूप से काम कर रही थी कई मामलों की जांच में लुटेरे द्वारा किए गए एक पैटर्न का पता चला जहां स्कूल या संस्थान के खत्म होने पर दोपहर के समय भी ये आरोपी लोगो को लूट का शिकार बना लिया करते थे।