नोएडा में मृत अवस्था में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस ने किया खुलासा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (31 दिसंबर 2023): नोएडा से मृत अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आई है। बता दें कि थाना सेक्टर-39 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-45 में सोमबाजार में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मृत्यु शराब होने से हुई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार, 31 दिसंबर को थाना सेक्टर 39 पुलिस को क्षेत्र के अंतर्गत सोमबाजार सेक्टर 45 में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में होने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पंहुच कर शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की गयी। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नही हैं। आसपास के लोगो द्वारा मृतक को नशे का आदि होना बताया गया है। प्रथम दृष्टया मृत्यु अधिक शराब पीने के कारण प्रतीत हो रहा है। शव का शिनाख्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।।