फोनरवा चुनाव 2024: राजीव गर्ग पैनल ने चुनाव अधिकारियों पर लगाया पक्षपात का आरोप, योगेंद्र शर्मा ने क्या कहा?

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (31 दिसंबर 2023): फोनरवा के चुनावों को लेकर मामला थमता हुआ नही दिख रहा है। राजीव गर्ग और सुखदेव शर्मा के पैनल ने योगेंद्र शर्मा के पैनल से चुनाव अधिकारियों के मेल जोल और पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव अधिकारी योगेंद्र शर्मा के पैनल से मिले हुए हैं।

प्रत्याशियों ने प्रेस वार्ता में चुनाव अधिकारियों पर मतदाता सूची में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई पदअधिकारियों को मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। और उनका यह भी कहना है कि हमारे पैनल में चुनाव लड़ रहे साथियों के फॉर्म की जानकारी भी दूसरे पैनल के पास पहुंचाई जा रही है। लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव जरूरी है यदि हमारी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो हम चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

इस विषय पर योगेंद्र शर्मा का कहना है कि आज राजीव पैनल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने प्रशासन पर अनेक आरोप लगाए हैं। इस संबंध में हम बताना चाहते हैं कि शुरू से ही राजीव गर्ग पैनल के लोगों का चुनाव को टालने का इरादा रहा है। पहले भी जब चुनाव हो रहा था तब भी इन्ही लोगो ने चुनाव अधिकारियों पर अनेकों आरोप लगाए थे और आज जबकी चुनाव की प्रकिया निष्पक्ष ढंग से हो रही है फिर भी प्रशासन पर नए नए आरोप लगा रहे हैं। अपनी हार को बचाने के लिए नए नए बहाने बना रहे हैं।।