पंकज सिंह ने जनसंपर्क कर लोगों की सुनीं सम स्याएं

नोएडा – विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर 12, 71 व 122 में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं। आश्वासन दिया कि प्राधिकरण और प्रशासन के द्वारा उनकी समस्याओं को हल कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार आ गई है। पूर्व सरकारों ने पिछले 15 वर्षो से शहर के जिन विकास कायरें को रोका हुआ था, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

सफाई, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं से लोगों को अब वंचित नहीं होने दिया जाएगा। प्राधिकरण और प्रशासन से बात कर इन समस्याओं को जल्द हल कराया जाएगा। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित पत्र भी सौंपे। विधायक ने जनसंपर्क में मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद बहल, ललित मोहन शर्मा व अन्य से लोगों की समस्याओं और उनके निस्तारण के लिए लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने को कहा। इसके बाद पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर सेक्टर 122 के पार्क में पौधरोपण किया।