हल्दोनी के रुके हुए विकास कार्य होंगे चालू : अशोक चौहान

ग्राम हल्दोनी मे आज समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय निवासियों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे सपा के नोएडा विधानसभा प्रत्यासी अशोक चौहान मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने सपा प्रत्यासी को मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यहाँ विधुतीकरण का कार्य कई वर्षों से रुका पड़ा है, सड़क भी नहीं बनी है, राशन कार्ड एवं वोटर कार्ड भी नहीं बनते, पानी के निकास के लिए नालियों की भी व्यवस्ता नहीं है जिससे रुके हुए पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। समस्याएं सुनने के बाद अशोक चौहान ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया और दौरा कर कर सम्बंधित सम्याओं से अवगत कराया और जल्द से जल्द समाधान हेतु कहा। मोके पर मौजूद अधिकारियों ने अशोक चौहान और स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि तुरंत प्रभाव से विधुतीकरण व अन्य विकास कार्य प्राम्भ करने के आदेश दे रहें और जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जायेंगे। अशोक चौहान ने कहा कि प्रदेश मे सपा सरकार द्वारा हो रहे विकास कार्यों की एवं मुख्यमंत्री की ऊर्जावान सोच की जितनी प्रशंसा की जाये कम है। सपा सरकार ने हर वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चला रखी है। जिसका लाभ पुरे प्रदेश के निवासी ले रहे है। स्थानीय निवासियों ने अशोक चौहान का आभार व्यक्त किया और कहा यहाँ के जनप्रतिनिधियों के पास वह कई बार गए परन्तु सिर्फ आश्वासन मिला परन्तु आज जो कार्य आप ने किया है इसके लिए हम आप का हार्दिक धन्यवाद देते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव मे आप के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलेंगे। इस अवसर पर डा0 फारुख,संजीदा,शबनम, कुंवर नादिर, आबिद, राकेश, जी0 एन0 मिश्रा, अजीत सिंह समाजसेवी,सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे।