नोएडा में महिला और किशोरी के साथ किया बलात्कार, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा में एक महिला और एक किशोरी के साथ बलात्कार के मामले सामने आये हैं। थाना फेज-3 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर कथित तौर पर जबरन बलात्कार किया, वहीं मामूरा गांव में रहने वाली एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस उपाधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि छिजारसी कॉलोनी में रहने वाली महिला ने थाना फेस-3 में मामला दर्ज कराया है कि लीलाधर नामक व्यक्ति ने रविवार रात को उसके साथ मारपीट कर कथित तौर पर जबरन बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामूरा गांव में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ छोटे, सूरज, आदित्य ने मारपीट कर जबरन सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।