जिले की 44 केंद्रों पर सिविल सेवा परीक्षा क ल

नोएडा। जिले के 44 केंद्रों पर 2 जून को सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 20217 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को दिव्यांगों का सेंटर बनाया जा रहा है। यहां उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था होगी। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षा की तैयारियों के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व व परीक्षा के नोडल अधिकारी एमएन उपाध्याय ने संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभागार में भी बैठक की।