बदमाशों ने नोएडा में मुनीम से लुटे 1 लाख 7 हजार रूपये

बदमाशों ने नोएडा में मुनीम से लुटे 1 लाख 7 हजार रूपये
नोएडा में रविवार रात को हथियारबंद बदमाशों ने एक मुनीम से एक लाख सात हजार नगद लूट लिये। वहीं जनपद में विभिन्न जगहों पर बदमाशों ने 24 घंटे के अंदर दर्जनभर वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस उपाधीक्षक नगर पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 58 के पास से रविवार की रात को दिल्ली के एक घी व्यापारी के मुनीम अजय कुमार से हथियारबंद बदमाशों ने एक लाख सात हजार रुपये नगद लूट लिये।
उन्होंने बताया कि मुनीम खोड़ा कॉलोनी से पैसा इकट्ठा करके मामूरा गांव में किसी व्यापारी को देने जा रहा था, तभी बदमाशों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न जगहों पर बदमाशों ने 24 घंटे के अंदर दर्जनभर वारदातों को अंजाम दिया।