राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 65वें जन्मदिवस पर बधाई देने वालों का लगा तांता, देश के दिग्गज राजनेताओं ने क्या कहा

Draupadi Murmu

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20 जून 2023): आज मंगलवार, 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपना 65वां जन्मदिवस मना रही हैं। राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर विभिन्न प्रांतों मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और आमजन भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दे रहे हैं। ज्ञात हो कि द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओड़िशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। हमारे लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान, गरिमा और प्रतिबद्धता की एक किरण, देश की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विट कर लिखा कि नारी सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

गौतम बुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने ट्विट कर लिखा कि सरल एवं सहज स्वभाव की धनी तथा नारी शक्ति की अद्वितीय उदाहरण महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनेकानेक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ट्विट कर लिखा कि नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम पर्याय, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ! प्रभु राम आपको आरोग्यपूर्ण एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ट्विट कर लिखा कि शुचिता, सौम्यता, सादगी एवं नारी शक्ति की प्रतीक, देश की प्रथम नागरिक, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। महामहिम द्रौपदी मुर्मू का जीवन, उनके विचार, संघर्ष और सफलता प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणादायी है।