लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में नोएडा के इन दो दिग्गजों का नाम शामिल

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (28 मार्च 2024): लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में गौतमबुद्ध नगर के भी दो दिग्गज एवं सक्रिय नेताओं के नाम शामिल हैं।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने कुल 40 नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में गौतमबुद्ध नगर के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और नोएडा के प्रमुख भाजपा नेता सत्येंद्र सिसोदिया का नाम शामिल है। बता दें कि सुरेंद्र नागर गुर्जर समाज से आते हैं और इस समाज में इनकी खास लोकप्रियता है ,साथ ही ये वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य भी हैं। वहीं सत्येंद्र सिसोदिया नोएडा भाजपा के प्रमुख नेता हैं और गौतमबुद्ध नगर में इनकी खास पकड़ है। साथ ही सिसोदिया भाजपा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी हैं। सत्येंद्र सिसोदिया ठाकुर समाज से आते हैं।

इन 40 नेताओं को भाजपा ने बनाया अपना स्टार प्रचारक

भाजपा द्वारा स्टार प्रचारकों की जारी सूची में कुल 40 नेताओं के नाम हैं। जिसमें, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बैजयंत पांडा, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, धर्मपाल सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, संजीव कुमार बालियान, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, जयवीर सिंह, नरेंद्र कश्यप, असीम अरुण, कपिलदेव अग्रवाल, चौधरी लक्ष्मी नारायण, सुनील शर्मा, बेबी रानी मौर्य, हेमा मालिनी, मुख्तार अब्बास नकवी, सोमेंद्र तोमर, जसवंत सैनी, दानिश आजाद, गीता शाक्य, अश्विनी त्यागी, सुभाष यदुवंश, संतोष सिंह और दुर्विजय सिंह शाक्य आदि शामिल हैं।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र   की विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।