नोएडा प्राधिकरण के पूर्व CEO की बेटी रहस्यमय ढंग से गायब, पुलिस अधिकारी ने कही ये बातें

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (31 मार्च 2024): उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पूर्व में नोएडा प्रधिकारण के सीईओ रहे आईएएस स्वर्गीय सुशील चंद्र त्रिपाठी की सबसे छोटी बेटी रति त्रिपाठी है। बताया जा रहा है कि नोएडा प्रधिकारण के पूर्व सीईओ की बेटी रति त्रिपाठी 26 मार्च 2024 से लापता है। इस मामले की शिकायत रति त्रिपाठी के अधिवक्ता अनुराग भाटी ने नोएडा पुलिस को लिखित में दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा प्राधिकरण में सीईओ रहे स्वर्गीय सुशील चंद्र त्रिपाठी की मई 2021 में कोरोना के चलते मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से उनकी सबसे छोटी बेटी रति त्रिपाठी अमेरिका में नौकरी कर रही थी। रति त्रिपाठी पिछले वर्ष नोएडा आई थी। नोएडा में आकर रति ने अपनी मां से संपर्क किया और अपने पिता की संपत्ति की जानकारी मांगी तो उनकी मां के साथ उनका विवाद हो गया। इसके बाद रति त्रिपाठी मुंबई चली गई। अधिवक्ता का आरोप है कि उनकी मां ने कुछ लोगों के साथ उन पर हमला भी कराया था। इसके बाद उन्होंने अपने अधिवक्ता से संपर्क किया। अधिवक्ता अनुराग भाटी के मुताबिक रति का अपनी मां से संपत्ति विवाद चल रहा था। रति के पिता अपने शेयर, म्यूच्यूअल फंड्स, कुछ फ्लैट्स एवं अन्य संपत्ति वसीयत के जरिये अपनी पुत्री के नाम पर कर गए थे। जिसकी वजह से उनकी मां नाराज थीं और वसीयत को अपनी पुत्री से छिपा रही थीं।

मां को भेजा कानूनी नोटिस

अपनी मां के द्वारा संपत्ति छिपाने के चलते रति ने अपनी मां को कानूनी नोटिस भी भेजा था। 24 मार्च 2024 को रति त्रिपाठी अपने मां के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में वाद दायर करने नोएडा सेक्टर-15A आई हुई थीं। अगले दिन रति त्रिपाठी ने अपने अधिवक्ता से फोन करके बताया कि उनकी मां उनको पुलिस की मौजूदगी में जबरन किसी अस्पताल में भेज रही हैं। अधिवक्ता अनुराग भाटी का कहना है कि रति ने बताया था कि वह अपनी मां के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज करने आई थीं। लेकिन उनकी मां ने बीमार बताकर उनको कहीं अनजान जगह पर नजरबंद कर दिया गया है। उनकी जान को खतरा बना हुआ है। 26 मार्च 2024 से ही रति त्रिपाठी लापता हैं और उनके फोन भी बंद आ रहे हैं।

इस मामले को लेकर नोएडा के एसीपी द्वितीय अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पता लगा लिया है कि रति कहां है। उनका कहना है कि रति त्रिपाठी को उनके परिजनों ने गुरुग्राम के किसी अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि रति त्रिपाठी लापता नहीं हैं, बल्कि गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती है।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र   की विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।