नोएडा महानगर के 48 वर्ष पूरे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई विशेष पहचान | टेन न्यूज नेटवर्क की विशेष रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (17 अप्रैल 2024): दिल्ली से सेट नोएडा ने अपने विकास में कई नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। कभी आतंक के पर्याय रहे नोएडा क्षेत्र में आज कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था एक मिसाल बन गई है। 17 अप्रैल सन् 1976 को नोएडा की स्थापना हुई थी और आज नोएडा की स्थापना हुए करीब 48 साल हो गए हैं।

न्यू ओखला इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, जिसे नोएडा के नाम से जाना जाता है वह करीब 20, 316 हेक्टेयर में फैला हुआ है। औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान बना रहा नोएडा आज न सिर्फ प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक खास पहचान बना रहा है।

नोएडा उत्तर में NH-24 बाई-पास से घिरा हुआ है, जिसके आगे गाजियाबाद विकास क्षेत्र मौजूद है। पूर्व में रिवर हिंडन, जिसके आगे ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एरिया मौजूद है, पश्चिम में यमुना नदी, जिसके आगे दिल्ली व हरियाणा राज्य हैं और दक्षिण में यमुना व हिंडन नदियों का मिलन बिंदु है।

नोएडा में शहरी एवं ग्रामीण दोनों अंचलों का समावेश है। नोएडा का उत्तर प्रदेश सरकार को दिए जाने वाले राजस्व में भी अपना एक बड़ा योगदान है, नोएडा अथॉरिटी के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को लोन भी दिया जाता है। हालांकि दिल्ली से सटे होने के कारण एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत के कारण आज नोएडा अपनी एक खास पहचान बना रहा है, और आज हर व्यक्ति नोएडा में रहने के लिए अवसर ढूंढता है।

मेट्रो का जाल, बेहतर कानून व्यवस्था, स्वछता, स्वच्छ पेयजल, बिजली की व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, सुंदर माहौल एवं कई अन्य मामलों में नोएडा अपनी एक खास पहचान बना रहा है। जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शहर की प्रगति में नए चार चांद लगा रहा है। हालांकि फिल्म सिटी भी नोएडा के विकास का एक अहम आयाम है। नोएडा की विशेष पहचान बनाने में नोएडा के प्रशासनिक अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

हालांकि अभी नोएडा प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के तौर पर IAS लोकेश एम तैनात हैं। इससे पहले 4 वर्षों तक अपनी प्रशासनिक सेवाएं नोएडा में देने वाली पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी का भी नोएडा को स्वच्छ बनाने में एक खास योगदान रहा है। नोएडा के अध्यक्ष के रूप में औद्योगिक एवं अवसंरचना आयुक्त मनोज कुमार सिंह तैनात हैं। नोएडा अथॉरिटी में ACEO के पद पर संजय खत्री, वंदना त्रिपाठी एवं सतीश पाल तैनात हैं। नोएडा में रहने वाले सभी नागरिक नोएडा के विकास एवं विस्तार के लिए कार्य कर रहे हैं और सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टेन न्यूज नेटवर्क की तरफ से नोएडा की स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र   की विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।