डॉ महेश शर्मा को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा (07 जून 2024)

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले सांसद डॉ महेश को मोदी सरकार में मंत्रालय मिलने की संभावना प्रबल है ।

डॉ महेश शर्मा की जीत कई मायनों में काफी खास है। डॉ महेश शर्मा ने पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज की है। राजनीतिक सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक डॉ महेश शर्मा को मोदी कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

आज यानी शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुन लिया गया अर्थात् अब नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं संसदीय दल की बैठक संपन्न होने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई। उत्तर प्रदेश से जिन चुनिंदा नेताओं का नाम मंत्री के लिए सामने आ रहा है उसमें एक प्रमुख दावेदार गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा हैं।

ज्ञात हो कि जहां उत्तर प्रदेश में भाजपा के कई बड़े चेहरे फेल हो गए वहीं सूबे में सबसे अधिक वोटो से जीतने वाले सांसद डॉ महेश शर्मा रहे। 2014 में सांसद बनने के बाद इन्हें मंत्रालय मिला था एवं तमाम विकास के कार्य पूरे भारत में विशेष कर , गौतम बुद्ध नगर में देखने को मिले। सिर्फ गौतमबुद्ध नगर में ही नहीं बल्कि कई और नगरों में भी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट्स पॉलिसी का लाभ मिला था। जिसमें नगरीय उड्डयन मंत्री के रूप में डॉक्टर महेश शर्मा की अहम भूमिका थी। डॉक्टर महेश केंद्रीय मंत्री रहते प्रधान मंत्री के लोक सभा क्षेत्र वाराणसी में भी कई परियोजनाओं के कार्यान्वयन तथा निगरानी का कार्य भी प्रधान मंत्री द्वारा डॉक्टर महेश शर्मा को सौपा गया था ।वह ज़िम्मेदारी भी आप ने बखूबी निभाई थी |

यदि 2024 में डॉ महेश शर्मा को मंत्रालय मिलता है तो गौतम बुद्ध नगर लोक सभा क्षेत्र को नहीं नहीं उत्तर प्रदेश केआर वित्तीय राजधानी के लिए विकास की राह और अधिक तेजी से प्रशस्त होगी। विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक डॉ महेश शर्मा के रिपोर्ट कार्ड को देखते हुए उन्हें मोदी 3.0 में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

वहीं डॉ महेश शर्मा को मोदी 3.0 में मंत्रालय मिलने की चर्चा तेज होने के बाद गौतमबुद्ध नगर में हर्ष का माहौल है।।