78th Independence Day: गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा का स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (14 अगस्त 2024)

हरपाल सिंह (न्यूज सलाहकार)

15 अगस्त, 2024 को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ब्रिटिश शासन से देश की स्वतंत्रता और एक संप्रभु गणराज्य की स्थापना का प्रतिनिधित्व करता है। यह भारतीयों के लिए एक साथ आने और अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों पर गर्व करने का समय है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टेन न्यूज की टीम ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेश शर्मा से बातचीत की l सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि यह आजादी का जश्न गौरव का विषय होता है l

उन्होंने कहा कि हम 78वां स्वतंत्रा दिवस मनाने जा रहे हैं और इस दौरान भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। जिन शूरवीरों ने अपने जीवन की आहुति देकर हमें ये आजादी दिलाई उनके सपनों का भारत बनाने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वो सपना पूरा हो रहा है। आजादी और जश्न के साथ साथ देश के प्रति हमारे भी कुछ कर्तव्य भी हैं, “तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित, देश की माटी तुझे और भी कुछ दूं”, इस भाव के साथ हम इस आजादी के जश्न को मनाएं। आप सभी क्षेत्रवासियों को बहुत शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने टेन न्यूज की टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि टेन न्यूज से अपेक्षा रखता हूँ कि टेन न्यूज अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।।