Noida: बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरे हजारों हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (19 अगस्त 2024): नोएडा की सड़कों पर हिंदुओं ने सड़कों पर विशाल प्रदर्शन किया। नोएडा स्टेडियम में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लगभग 9,000 से 10,000 हिंदू नागरिक एकत्रित हुए। नोएडा महानगर के विभिन्न संगठनों ने मिलकर यह प्रदर्शन आयोजित किया और राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उमा नंदन कौशिक ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने स्वतंत्रता के लिए भारत की मदद ली, लेकिन अब वहां हिंदुओं पर वीभत्स अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने इन अत्याचारों को इतिहास में दुर्लभ बताया और निम्नलिखित मांगें कीं:

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

रोहिंग्या मुसलमानों और घुसपैठियों को भारत से बाहर किया जाए।

अप्रवासी मुसलमानों को सरकारी सुविधाएं तुरंत बंद की जाएं।

भारत में जनसंख्या नियंत्रण पर केंद्रीय कानून बनाया जाए।

दो या अधिक बच्चों वाले व्यक्तियों को चुनाव और मतदान में भाग लेने से रोका जाए।

बांग्लादेश में हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए एक अल्पसंख्यक आयोग बनाया जाए, जिसमें दो भारतीय प्रतिनिधि हों।

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और मुसलमानों को द्वितीयक नागरिक घोषित किया जाए।

इस कार्यक्रम में हिंदू ब्राह्मण मंच, राष्ट्रीय पशु सुरक्षा संघ, हिंदू रक्षा दल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ, हिंदू जागृति संस्थान, नमो मंत्र फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी जैसे कई संगठनों ने भाग लिया। इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संपन्न कराया। प्रमुख कार्यकर्ताओं में गिरीश मिश्रा, लालमणि पांडे, योगेश त्रिपाठी और अन्य शामिल थे।

स्वामी आंजनेय दास जी महाराज और स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज ने भी इस प्रदर्शन में मार्गदर्शन प्रदान किया। सैकड़ों बहनों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। इन बहनों में सावित्री शर्मा, दीक्षा शर्मा और सोनिया शर्मा शामिल थीं।

कार्यक्रम को देखकर पुलिस प्रशासन भी चकित था, लेकिन इसे व्यवस्थित तरीके से संपन्न करने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र   की विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।