ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान, 23 ओवरलोड वाहनों का चालान

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (05 सितंबर 2024): जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के तहत, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद ने 4-5 सितम्बर 2024 की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना था।

इस विशेष अभियान के दौरान 5 प्रमुख स्थानों पर जांच की गई। कालिंदी कुंज जंक्शन, डीएनडी जंक्शन, ईस्टर्न पेरीफेरल जंक्शन, यमुना एक्सप्रेस वे और लाल कुआं, गाजियाबाद।

कालिंदी कुंज जंक्शन पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतम बुद्ध नगर उदित नारायण (ARTO ‘E’ Udit Narayan) और यात्रीकर अधिकारी गाजियाबाद मनोज कुमार ने कार्यवाही की। डीएनडी जंक्शन पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतम बुद्ध नगर अभिषेक कनौजिया और यात्रीकर अधिकारी गाजियाबाद राजेश्वर कुशवाहा ने चेकिंग की। ईस्टर्न पेरीफेरल जंक्शन (सिरसा-पलवल) पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतम बुद्ध नगर विपिन चौधरी और एआरटीओ (प्रवर्तन) गाजियाबाद मनोज मिश्रा ने काम किया। यमुना एक्सप्रेस वे (जीरो पॉइंट) पर यात्रीकर अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के0जी0 संजय और राजेश मोहन ने कार्यवाही की, जबकि लाल कुआं गाजियाबाद पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गाजियाबाद अमित राजन राय और यात्रीकर अधिकारी हापुड़ आशुतोष उपाध्याय ने चेकिंग की।

अभियान के दौरान 23 ओवरलोड वाहनों का चालान कर उन्हें निरुद्ध किया गया, और ₹10 लाख 53 हजार प्रशमन शुल्क आरोपित किया गया। अभियान के तहत, थाना 126 में 1, सेक्टर 62 डी पार्क में 10, थाना नालेज पार्क में 3, सेक्टर 49 में 1, थाना ईकोटेक-1 में 4 और थाना बादलपुर में 4 वाहनों को निरुद्ध किया गया।

प्रवर्तन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र   की विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।