नोएडा : शहर में दिन पर दिन बदमाश लूट की घटनाओ की वारदातों को अंजाम देते है,ब पुलिस प्रशासन खामोस है बीती रात रोडरेज के बहाने स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने बुधवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर से होंडा सिटी कार लूट ली। बदमाशों ने इंजीनियर को बंधक बनाकर पीटा। फिर डीएनडी पर छोड़कर फरार हो गए। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शादी में तोहफा के तौर पर कार मिली थी।वारदात बुधवार रात 11:22 बजे की है। दिल्ली के मयूर विहार फेज तीन में अजय भाटी रहते हैं। वह नोएडा की एक आइटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बुधवार रात वह सेक्टर-74 में रहने वाले दोस्त से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान गिझौड़ चौराहे के पास स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनकी चलती हुई होंडा सिटी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने के लिए उन्होंने कार रोक दी। इसके बाद स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उन्हे हथियार के बल पर उन्हीं की कार में बंधक बना लिया। दोनों बदमाशों ने उन्हे कार में बंधक बना नोएडा की सड़कों पर घूमाते हुए रात करीब 11:15 बजे उन्हे डीएनडी पर यमुना पार फेंका और कार समेत उनका मोबाइल व पर्स आदि लेकर फरार हो गए। लगभग 10-15 मिनट तक अजय किसी मददगार का इंतजार करते रहे। इसकेबाद उन्होंने एक ओला कैब चालक को रोककर उसके मोबाइल से अपने परिजन और नोएडा पुलिस को वारदात की सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बजाए पुलिस लूट को झूठा बताने में जुटी है।
- Next Updated : Press Release HOPE B~Lit USA Dec 2017
- Previous यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट ने शिवकुमार और उ नके गनर ड्राइवर के तिहरे हत्याकांड में शामिल दूसरे शार्प शूटर अनिरुद्ध भारद्वाज को किया गिरफ़्तार
Recent Ten Posts
- नोएडा प्राधिकरण के CEO ने वर्क सर्किल -10 का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
- साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कंपनी संचालक से 7.66 करोड़ रुपये ठगे
- नोएडा में फ्लैट रजिस्ट्री को लेकर होम बायर्स का जोरदार प्रदर्शन, मालिकाना हक नहीं मिलने से हैं नाराज
- IIA नोएडा की बैठक में उद्यमियों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
- नोएडा में कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
- नोएडा: हिंडन नदी पर पुल निर्माण परियोजना का निरीक्षण, अनियमितताएं उजागर
- “तू मेरी नहीं हुई तो किसी और की होने नहीं दूंगा”, सेंट्रल नोएडा का ये मामला जानकर चौंक जाएंगे आप!
- नोएडा पुलिस ने अपहरण एवं हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी को दबोचा, बच्चा सकुशल बरामद
- गौर ग्रुप नोएडा में लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये का करेगी निवेश
- UPITS के दौरान जाम लगने को लेकर हुई सख्त कार्रवाई, DCP ट्रैफिक लाइन हाजिर
Useful links
Most Viewed News Posts (In last 48 hours)
News Calender
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
attachowk.com : Noida News portal was launched by Shri Shravan Kumar Sharma, IAS, District Magistrate, Gautam Budh Nagar on February 3, 2008. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.