फ़ोर्ब्स एशिया 30 लिस्ट में शामिल अभिषेक को नोवरा सम्मान

नॉएडा – आज यहाँ नॉएडा के गाँव रोहिल्लापुर में नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने ग्वालियर, मध्य प्रदेश से यहाँ पधारे श्री अभिषेक दुबे को सम्मानित किया, मुस्कान ड्रीम्स नामक संस्था के संस्थापक श्री अभिषेक देश का जाना माना युवा चेहरा हैं, मध्य प्रदेश से शुरू हुए और अब देश भर में सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास लगाने वाली यह संस्था लगातार चमत्कारिक कार्य कर रही है, हाल ही में दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था फ़ोर्ब्स द्वारा अभिषेक को 30 वर्ष से कम उम्र के सबसे शक्तिशाली 30 एशिया मूल के युवाओं में शामिल किया था।
नोवरा अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने इस दौरान कहा के अभिषेक युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं और सरकार को चाहिए के इन जैसे युवा मस्तिष्को का इस्तेमाल देश की बढोतरी में करें, इस दौरान संस्था के संरक्षक श्री अजीत सिंह तोमर ‘बजरंगी’ ने कहा के युवाओं को देश सेवा  के लिए  समय अवश्य निकालना चाहिए, अभिषेक इस  बात के उदाहरण हैं के किस प्रकार युवा चाहे तो देश की दिशा और दशा बदल सकते हैं, इस  दौरान संरक्षक श्री बजरंगी एवं उपाध्यक्ष श्री अजय चौहान ने फूल माला एवं शाल से अभिषेक को सम्मानित किया एवं एक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक दुबे द्वारा नॉएडा में भी  स्मार्ट क्लास बनाने और इसमें नोवरा से मार्गदर्शन भी माँगा। संस्था के सदस्य मनीष राणा, गौरव चौहान, पुनीत राणा आदि उपस्थित रहे।