सामाजिक समरसता उत्थान समिति की ओर से किया गया सभा का आयोजन

नोएडा के इलाहबास स्थित बारात घर में सामाजिक समरसता उत्थान समिति संगठन के तत्वाधान में भव्य सभा का आयोजन किया जा रहा है।  जिसमें मुख्य अतिथि लोकेश प्रजापति , उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग, केंद्रीय मन्त्री भारत सरकार,  नीरज शर्मा पांचली रहें।

लोकेश प्रजापति ने कहा कि वो हमेशा अति पिछडो की लड़ाई लड़ते आये हैं। अब मोदी जी और अमित शाह ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है। उसके माध्यम से पिछडो के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपकी संस्था सामाजिक जीवन में अच्छा कार्य कर रही है उनकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

इस अवसर पर अनिल कौशिक, हिन्दू जागरण मंच सह प्रांत प्रचार प्रमुख चन्द्रपाल प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष मेहरचंद, भोपाल, संजीव तोमर, अलका तोमर, ओमकार चौधरी, सुरेश प्रजापति, मेरठ मंडल प्रभारी अधिकारीप्रदीप कुमार, राजेन्द्र प्रधान, वी.पी. सिंह, मांगेराम मास्टर, परमाल, रोहतास, लीलू बैरागी, संजय, श्यामलाल सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।