Noida : जनशक्ति सेवा समिति का चुनाव हुआ निर्विरोध संपन्न, 13 पदों पर समिति का हुआ गठन

 

नोएडा : आज जनशक्ति सेवा समिति के कार्यालय पर जनशक्ति सेवा समिति की कार्यकारिणी का आम चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी जे. एस. अरोड़ा और नरेश उपाध्याय ने निष्पक्ष चुनाव कराया और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट दिया। चुनाव में कोई दूसरा पैनल या कैंडिडेट के न आने के कारण सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हो गया।

कार्यकारिणी में मुख्य रूप में मुख्य संरक्षक के पद पर ए. एन. धवन, संरक्षक के पद पर अनिल मिश्रा और एस. पी. गौड़, चेयरमैन के पद पर रवि कांत मिश्रा, अध्यक्ष के पद पर नरेन्द्र चोपड़ा, उपाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश शर्मा और डॉ. दीपाली दीक्षित, महासचिव पद पर शिवलाल सिंह, सचिव के पद पर राजेश अवाना, सह-सचिव के पद पर साक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष के पद पर संजीव कौशिक और मीडिया सलाहकार के पद पर राहुल अरोड़ा और अविनाश यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रकिया में मुख्य रूप से तनवीर ज़फर अली (पूर्व आईएएस), ब्रिगेडियर अशोक हक़, ब्रिगेडियर महेंद्र महाजन, कर्नल शशी वैद, जे. पी. उप्पल, राजेंद्र शुक्ला, अंजलि शर्मा, अरविन्द तिवारी, संतराम निमेष, अख्तर खान, चंद्र प्रकाश गौड़, अजीत पांडेय, रोहित बेरी, अभिषेक तिवारी, राखी, मधु महरा, सुनीता सिंह, रीता बब्बर, एजाजुल हक़, नवीन दुबे एडवोकेट, ज्योत्स्ना भट्ट, तरुणा वर्मा, रामजी दुबे, ज्योति चतुर्वेदी, छवि त्यागी, शिखा जैन, जिनेन्द्र कुमार जैन, शैलेन्द्र बरनवाल, नीलम चौधरी सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।