सेचुरी अपार्टमेन्ट में हुई दुर्गा माँ की प्राण प्रतिष्ठा

सेचुरी आपर्टमेंट निवासियों ने आज धूमधाम से माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने बताया सेचुरी महिला मंडल की सदस्यो ने आरडब्ल्यूए व निवासियों के सहयोग से आज माँ की प्राण प्रतिष्ठा की, नवरात्रि तक सुबह माँ का पूजन व पाठ तथा शाम 4 बजे से महिला सदस्यो द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम रहेगा जो लगातार नौ दिनों तक चलेगा। नवरात्रि के अंतिम दिन डांडिया महाउत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमे काफी संख्या में महिलाओं व बच्चो के ग्रुप प्रतिभाग करेंगे। हर रोज 5 दंपति जोड़े के साथ सुबह की पूजा करेंगे तथा अंतिम दिन भंडारे के रूप में प्रसाद वितरण किया जाएगा। पर्यावरण को देखते हुए इकोफ्रेंडली मूर्ति (मिट्टी) मंगाई है।

आज के पूजन कार्यक्रम में पूर्णिमा माथुर, पूनम शर्मा, रितु गुप्ता, नीलम , सरोज सहाय, ऋचा यादव, नीतू वर्मा, संस्कृति, हिमानी उपाध्याय, प्रीति शर्मा, गीता शिशौदिया, रीता शर्मा, स्मिता तिर्पाठी, सुरेश वर्मा, अभिषेक, प्रणव शर्मा, पवन् यादव आदि भक्तजन उपस्थित रंहे।