11 महीने बाद, खुल रहा गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर

किसान आंदोलन के चलते 11 महीने से बंद गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर को खोलने का काम शुरू हो गया है।
किसान आंदोलन के चलते 11 महीने से दोनों बॉर्डरों को बंद किया हुआ था। जिससे चलते बहुत से लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। यह बॉर्डर 26 नवंबर 2020 से बंद था। जब पंजाब से भारी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रदर्शन के लिए आए थे।

दोनों बॉर्डर पर बैरिकेड और पक्के सीमेंट गतिरोध को हटाने का काम शुरू हो गया है। दिल्ली पुलिस के जवान शुक्रवार सुबह से ही गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेड हटवा रहे हैं। साथ ही बताया जा रहा है आज शाम तक पूरी तरह से बैरिकेड को हटा दिया जाएगा।
दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेड हटने के बाद ग़ाज़ियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता खुल सकता है।

ग़ाज़ियाबाद संवाददाता के मुताबिक, प्रदर्शकारियों द्वारा एक चेकपोस्ट लगाया गया है जिसमें यह साफ है कि बिना अनुमति के कोई भी आगे नहीं जा सकता। बैरिकेड कहने को हट रहे हैं, लेकिन रास्ता खुलना संभव नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि दिल्ली पुलिस ने ही यातायात बाधित कर रखा है। अब दिल्ली पुलिस द्वारा बहादुरगढ़ जाने वाली लेन के पत्त्थर को जिस तरह से हटाया जा रहा है, और सफाई की जा रही है।उससे ये संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिन में यह रास्ता पुलिस द्वारा खोल कर यातायात समान्य कर दिया जाएगा।