थाना फेस-3 पुलिस द्वारा रोडरेज की घटना में महिला व उसके साथियों के साथ मारपीट व महिला के साथ छेडखानी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 18.12.2021 को प्रातः थाना फेस-3 नोएडा क्षेत्रान्तर्गत द मिलेनियम पब्लिक स्कूल सेक्टर-119 के पास एक कार से जा रही महिला की गाड़ी, मोटरसाइकिल से जा रहे बुजुर्ग से टकरा गई थी। महिला व बुजुर्ग दोनों के परिजन मौके पर आ गये, कहासुनी होने पर बुजुर्ग पक्ष के लोगों ने महिला पक्ष के एक युवक को पास ही पड़े डंडे से पीटकर घायल कर दिया तथा मौके से फरार हो गए थे। पीडित महिला ने थाना फेस-3 नोएडा पर आकर शिकायत दी गयी तथा पुलिस द्वारा तत्काल घायल युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 18.12.2021 को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा मु0अ0स0 1254/21 धारा 279/308/354/504/506 थाना फेस-3 अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई करते हुये मारपीट व छेडखानी कर फरार हुये 02 अभियुक्तों 1. अमित कुमार पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम पर्थला गौतमबुद्धनगर 2. विकास कुमार पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम पर्थला गौतमबुद्धनगर को पर्थला गोलचक्कर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभियुक्तों का विवरणः

1. अमित कुमार पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम पर्थला गौतमबुद्धनगर।
2. विकास कुमार पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम पर्थला गौतमबुद्धनगर

पंजीकृत अभियोग का विवरणः
मु0अ0स0 1254/21 धारा 279/308/354/504/506 थाना फेस-3 जनपद गौतमबुद्धनगर।