महिला के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने वाला दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (15/01/2022): थाना पुलिस ने महिला के साथ छेडखानी कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी 2022 को वादिया उम्र 28 वर्ष द्वारा अपने साथ छेडखानी कर गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना फेस 2 में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

जिसके बाद पुलिस उस दोनों आरोपियों का खोजबीन शरू कर दिय, और पुलिस को कामयाबी हाथ लगी । दोनों आरोपियों को सुपरटेक सोसाईटी के सामने वाले पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया है।
उक्त आरोपियों की पहचान ( 28) रवि पुत्र ब्रहमदेव निवासी सुन्दरा और (40) बिजेन्द्र कसाना पुत्र प्रेम सिंह निवासी मान्डला के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ़ धारा 354/323/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।