सूरजपुर पुलिस को हाथ लगी बड़ी कामयाबी, मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20 जनवरी 2022): सूरजपुर पुलिस द्वारा दुपहियां वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का किया गया पर्दाफाश।आपको बता दें कि पुलिस ने वाहन चोरी में संलग्न तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

जिसमें मोहित कुमार पुत्र राजकुमार उर्फ राजू निवासी रुस्तमपुर थाना रवूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता तुलसी विहार कस्बा व थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर, हनी वाल्मिक पुत्र रवि वाल्मिक नि0 ग्राम श्यौराजपुर थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर और विशेष शर्मा पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी ग्राम लखनावली थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर को निक्को मोड ग्राम देवला सूरजपुर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के पास से एक-एक अवैध तमंचा 315 तथा कुल 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा कुल 20 मोटर साइकिल चोरी की बरामद हुइ हैं। अभियुक्तों द्वारा ग्रेटर नोएडा, नोएडा व एनसीआर दिल्ली क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी कर बेची जाती थी तथा चोरी की गयी मोटर साइकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर इस्तेमाल किया जाता था।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0स0 31/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मोहित उपरोक्त, मु0अ0सं0 32/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विशेष शर्मा व मु0अ0सं0 33/2022 आर्म्स एक्ट बनाम हनी वाल्मिकी तथा मु0अ0सं0 34/2022 धारा 379/411/414/482 भादवि0 बनाम मोहित, हनी वाल्मिकी व विशेष शर्मा पर मामला दर्ज किया गया है।