ईशान म्यूजिक कॉलेज के अध्यक्ष आर.एन श्रीवास्तव उभरे कलाकारों और रंगकर्मियों के संरक्षक

ईशान म्यूजिक कॉलेज बना दिल्ली का मंडी हाउस

कला की जन्नत ईशान म्यूजिक कॉलेज

ईशान म्यूजिक कॉलेज को सांस्कृतिक कला की जन्नत या फिर दिल्ली का मंडी हाउस आप कह सकते हैं। नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है ईशान म्यूजिक कॉलेज। यहां आपको हर तरह की कला देखने को मिलेगी।

टेन न्यूज़ से खास बातचीत में ईशान म्यूजिक कॉलेज
के अध्यक्ष आर.एन श्रीवास्तव कलाकारों और रंगकर्मियों के संरक्षक ने बताया की ये सेंटर 2006 से चल रहा है। और ये एक ऐसा सेंटर है जो कि नोएडा ऑथोरिटी से अलॉट की गयी ज़मीन पर बसा मिला है।

म्यूजिक और सांस्कृतिक कला का ये केंद्र है। ईशान म्यूजिक कॉलेज में तबला, गिटार, फ्लूट ,अन्य कला सिखाई जाती हैं। आर्ट एवं कल्चर से जुड़ी कलाओं के यहां पाठ पढ़ाए जाते है। ईशान म्यूजिक कॉलेज इंद्रकला संगीत विश्विद्यालय से जुड़ा हुआ है। और यहां डिप्लोमा कोर्सेज करवाए जाते हैं। हमारे कॉलेज का एक छात्र इंडियन आइडल में 5 तक पहुँचा है । इस स्कूल में हम बच्चों को औपचारिक सुविधाओं के साथ कला को सिखाते है ।

संगीत सीखने का कोई समय नहीं होता। संगीत को हम कभी भी सिख सकते हैं। संगीत में जितना अभ्यास आप करेंगे उतना संगीत आपका निखरेगा । विश्वस्तर पर हमारे कॉलेज के बच्चे भाग लेते हैं और अपनी कला को दिखाते हैं।

हमारे कॉलेज के पेटिंग के अध्यापक के नाम से ही पेटिंग को जाना जाता है।
ईशान म्यूजिक कॉलेज में ढोलक,तबला,हारमोनियम,गिटार, एवं इंडियन और वेस्टर्न डांस भी सिखाए जाते हैं। नोएडा के एक मात्र कॉलेज हैं जो यहां के बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ कर रखते हैं।