नॉएडा के भाजपा कार्यकर्ताओं से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने करी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर विस्तार से बात

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (02/02/2022): आज नोएडा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री पंकज सिंह जी ने अपना चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सेक्टर 62 स्थित ऐवियर हब इंस्टीट्यूट में प्रधानमंत्री जी के बजट “आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था”को सुन कर शुरू किया। प्रधानमंत्री जी अपने संबोधन के दौरान जी श्री निर्मला सीतारमण जी के बजट की सराहना करी। उन्होंने बताया इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से देश लड़ रहा है। कोरोना का ये कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है। आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी, जैसी कोरोना से पहले थी।ये समय नए अवसरों का है, नए संकल्पों की सिद्धि का समय है, बहुत जरूरी है कि भारत आत्मिनिर्भर बने और आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमारी सेनाएं, हमारे जवान दिन-रात जुटे रहते हैं, जान की बाजी भी लगा देते हैं। लेकिन सीमा पर जो जवान तैनात हैं, उनके लिए सीमावर्ती गांव भी किले का काम करते हैं। इसलिए उन सीमावर्ती गांवों की देशभक्ति का जज्बा भी अद्भुत होता है।भाजपा सरकार के प्रयासों से आज देश में करीब-करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है, इसमें से करीब-करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्ष में दिए गए हैं। जो गरीब थे झोपडपट्टी में रहते थे,अब उनके पास अपना घर है। पहले के मुकाबले इन घरों के लिए राशि भी बढ़ाई और घरों का साइज भी बढ़ाया है ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए जगह मिल जाए। इसमें ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर है।आज समय की मांग है कि भारत की कृषि भी आधुनिक बने, नए तौर-तरीके अपनाएं। किसानों पर बोझ कम हो। देश की कृषि को टेक्नॉलॉजी आधारित और कैमिकल फ्री बनाने के लिए बड़े कदम इस बजट में उठाए गए हैं।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री पंकज सिंह अपने चुनाव प्रचार में सेक्टर 9 ,गेझा, नगला चरणदास ,ककराला सेक्टर 15, सेक्टर 22 इत्यादि जगहों पर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से गरीबों के लिए काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विस्तार से चर्चा की और उन्होंने कहा कि नोएडा विधानसभा के अंदर गलत काम को होने नहीं दूंगा और सही काम को रुकने नहीं दूंगा।

इसी क्रम में उनके छोटे भाई नीरज सिंह जी ने आज गिझौर, सलारपुर ,सेक्टर 50 में सभा को संबोधित करते हुए विकास कार्यों विकास कार्यों का चर्चा किया और भाजपा के पक्ष में 10 फरवरी को वोट देने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह की धर्मपत्नी श्री सुषमा सिंह जी ने भी नोएडा विधानसभा के विभिन्न जगह पर चुनाव प्रचार किया और उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता , महिला आयोग आध्यक्षा विमला बाथम, महामंत्री चांदीराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महेश अवाना, युद्धवीर चौहान, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, प्रमोद बहल, अशोक मिश्रा, लोकेश कश्यप, पंकज झा, मनोज शर्मा, हर्ष चतुर्वेदी, अहसान खान, सचिन अंबावत, ओमवीर अवाना, अर्पित मिश्रा, प्रवीण कुमार झा, नीता बाजपेई, ओम्, अनिल पेश्वरिया, उमेश यादव, धर्मेंद्र चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ता मौजूद रहे।