भाजपा ने जारी किया 45 प्रत्याशियों की सूची, कांग्रेस से आए नेता मनीष जायसवाल को भी मिला मौका

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (7 फरवरी 2022): उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियों में काफी गहमा गहमी मची हुई है।सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है, ऐसे में भाजपा ने जारी किया45 प्रत्याशियों की सूची।

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 45 और कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी।पार्टी ने लखनऊ की सरोजिनी नगर टिकट पर दावेदारी करने वाले यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को बलिया नगर से प्रत्याशी बनाया गया है।

बाराबंकी से राम कुमारी मौर्य, अमेठी से संजय सिंह, सगड़ी से वंदना सिंह, मोहम्मदाबाद से अलका राय, गाजीपुर से राज्य संगीता बलवंत बिंद को टिकट मिला है।

कांग्रेस छोड़ने वाले मनीष जयसवाल को भी मिला टिकट

कांग्रेस छोड़ने वाले मनीष जायसवाल को पडरौना से टिकट
बता दें कि चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। लिहाजा कांग्रेस की ओऱ से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद ‘हाथ’ का साथ छोड़कर BJP में शामिल होने वाले मनीष जायसवाल को पार्टी ने पडरौना से टिकट दिया है।

कई नेताओं ने बदला पाला, अब कमल के साथ

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले गोंडा जिले की तरबगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी सविता पांडे ने BJP का दामन थाम लिया। उन्हें लखनऊ में भाजपा कार्यालय में सदस्यता दिलाई गई।इससे पहले सपा सरकार में मंत्री रहीं राजकुमारी कुशवाहा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। शुक्रवार को कांग्रेस नेता मधु शुक्ला समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली थी। पूर्व सपा एमएलसी प्रदीप सिंह, कांग्रेस की पूर्व नेता सुधा शुक्ला, बस्ती से प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी के कृष्ण चंद्र सिंह, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरुण कुमार गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ली।