पुलिस ने किया दुपहिया वाहन चोरी का पर्दाफाश।

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (06/02/2022): थाना फेस 1 पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक मो0सा0 बरामद।

दिनांक 06.02.2022 को थाना फेस 1 पुलिस द्वारा मो0सा0 चोरी करने वाले अभियुक्त सुरेश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 ग्राम जडाना थाना टप्पल जिला अलीगढ वर्तमान पता वंदना इन्कलेव आर सी 58 गली नं05 खोडा थाना खोडा जनपद गा0बाद को लेबर चोक से सेक्टर 4 की तरफ जाने वाली सडक से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 1078/21 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से मो0सा0 स्मार्ट स्पलैंडर हीरो नं0 डीएल 7 एसबीयू 8286 बरामद हुए।