नोएडा विधायक पंकज सिंह का दावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूरी 58 सीटें जीतेगी भाजपा, कहा किसान भाजपा के साथ है

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (10/02/2022): नोएडा विधायक पंकज सिंह ने गुरुवार को अपना वोट डाला और कहा कि हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 58 में से 58 सीटें जीतेंगे।

क्या इस बार भाजपा को किसान का वोट मिलेगा, टेन न्यूज़ के इस सवाल पर विधायक पंकज सिंह ने कहा कि किसान का रोल पश्चिम उत्तर प्रदेश में ही नहीं, चुनाव में ही नहीं, सभी जगह होता है। किसान का रोल इस पूरे देश में और देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। इसलिए किसान हमारे लिए महत्वपूर्ण और किसान भाजपा के साथ है।

आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कितने सीटें जितेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हम पश्चिमी यूपी से पूरी 58 सीटें जीतेंगे और पुरे उत्तर प्रदेश से 350 के आसपास सीटें जीतेंगे। उन्होंने एपीएल की कि सभी अपना मताधिकार का प्रयोग करें और वोट जरूर दें।