अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा खादी हैंडलूम शेड का किया गया शिलान्यास।

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (09/03/2022): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह एवम आकांक्षा सिंह( अध्यक्षा, वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर) के द्वारा पुलिस लाइंस गौतमबुद्धनगर में खादी हैंडलूम शेड का शिलान्यास किया गया।

पुलिस लाइंस परिवार की महिलाओं को रोजगार दिलाने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जून 2021 में खादी ग्रामोद्योग की सहायता से पुलिस लाइंस में 25 सोलर चरखे स्थापित किए गए थे और उनको ऑपरेट करने की ट्रेनिंग भी दी गई थी, जिससे आज कई महिलाएं निरंतर रोज़गार ले रही हैं।

इसी अभ्युदय की अगली कड़ी में 8 मार्च 2022 को पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह व आकांक्षा सिंह (अध्यक्षा, वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर) के द्वारा खादी हैंडलूम शेड का शिलान्यास किया गया है, जिसमें हैंडलूम मशीन लगाई जाएंगी जिससे की सोलर चरखे से बनने वाले धागे को इस्तमाल कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जा सकें और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवम व्यवस्था श्री लव कुमार व अपर पुलिस आयुक्त श्रीमती भारती सिंह सहित पुलिस कमिश्नरेट के अन्य अधिकारी व पुलिस लाइंस परिसर में आवासित कई महिलाएं भी मौजूद रहीं।