पंकज सिंह ने अपनी ऐतिहासिक जीत का पर क्या कहा? यहां पढ़े

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (11/03/2022): कल मतगणना के परिणाम घोषित होने के बाद नोएडा से बीजेपी पार्टी के मौजूदा विधायक पंकज सिंह ने फिर एक बार भारी मतों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। पंकज सिंह ने 70% वोट हासिल किए।

पंकज सिंह को कुल 244319 वोट मिले और उन्हेंने 181,513 मंतों के अंतर से सीट जीती। वहीं सुनील चौधरी को 62,806 वोट और पंखुड़ी पाठक को केवल 13,494 वोट मिले।

पंकज सिंह इस ऐतिहासिक जीत के बाद सेक्टर 26 में अपने कार्यालय में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते नजर आए।

टेन न्यूज के साथ अपनी ऐतिहासिक जीत पर विधायक पंकज सिंह ने बात करते हुए अपनी भारी जीत का श्रेय नोएडा के लोगों के “प्यार और स्नेह” को और यूपी में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को दिया।

उन्होंने कहा कि नोएडा व उत्तर प्रदेश में वाकई ही भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। यह जीत मोदी जी की नितियों और योगी जी के सुशासन की है। उत्तर प्रदेश में फिर से सरकार बनाकर बीजेपी व योगी जी ने इतिहास रचा है। मुझे इस जीत का स्वाभाविक रूप से बहुत हर्ष है। लेकिन साथ साथ यह ऐतिहासिक जीत अपने आप में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का बोध भी कराती है। हम पहले की भांति ही इस बार भी नोएडा की जनता और पूरी उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे और हमारी सरकार उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाएगी।