थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 74 पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद।

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (15/03/2022): दिनाँक 14/03/2022 को थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 शराब तस्कर सुशील कश्यप पुत्र नारायण कश्यप निवासी-ग्राम नहेपुरा, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद वर्तमान पता गली नं0-12, ग्राम होशियारपुर, सेक्टर-51, नोएडा को थाना क्षेत्र के बिजली घर सेक्टर-50 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 74 पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।

अभियुक्त का विवरणः

सुशील कश्यप पुत्र नारायण कश्यप निवासी-ग्राम नहेपुरा, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद वर्तमान पता गली नं0-12 ग्राम होशियारपुर, सेक्टर-51, नोएडा।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 109/2022 धारा 63 आबकारी अधि0 थाना सेक्टर-49, नोएडा।

बरामदगी का विवरणः

74 पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।