गौर सिटी नोएडा वेस्ट में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई होली

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (20 मार्च 2022): पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई रंगों का त्योहार रंगोत्सव। गौर सिटी नोयडा वेस्ट में बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया गया होली। सायंकाल में होलिका दहन का कार्यक्रम हुआ जिसमें सोसाइटी के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रात्रि लगभग 9 बजे होली में अग्नि जलाकर होलिका दहन किया गया। जिसमें बच्चे अधिक उतसाहित दिखे।

सोसाइटी के सेन्ट्रल पार्क में होली खेलने का कार्यक्रम रखा गया।जिसमे डीजे के साथ होली के रंग बिखेरने के लिऐ पानी के पाइप द्वारा पानी को फ़ुहारों को चलाया गया।

फुहारों के नीचे पानी और रंग मिलाकर लोगों ने मस्ती की, होली मस्ती और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। जिसमें सभी लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर गले मिलते हैं।और एकदूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं।।