YOGI ADITYANATH : WESTERN UTTAR PRADESH CAN TURN INTO NEW KASHMIR

*पश्चिमी उत्तर प्रदेश बन सकता है नया कश्मीर, योगी आदित्यनाथ का उग्र बयान*

*धौलाना (हापुड़) – 30 जनवरी, 2017 :* पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हिंदूओ के पलायन को बड़ा चुनावी मुददा बनाते हुए भाजपा के फायरब्रांड नेता और सांसद योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को धौलाना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर स्थिति इसी तरह बनी रही तो आने वाले समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश नया कश्मीर बन सकता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यही वक्त है जब सभी हिंदूओं को भाजपा को समर्थन देना चाहिए। माना जा रहा है कि उनके इस उग्र बयान के बाद इलाके में हिंदू वोटो का धु्वीकरण बढ़ सकता है।

धौलाना—पिलखुआ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और चार बार के सांसद डा. रमेशचंद्र तोमर के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सभा में आए लोगों को हिंदू हित में एक साथ आने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कश्मीर में वहां के पंडितों को भयभीत करके भागने पर मजबूर किया गयास और उनकी संपत्ति पर कब्जा किया गया, उसी तरह की स्थिति वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होता देख रहे हैं। हिंदूओं को जबरन यहां से संपत्ति छोड़कर पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी विषम स्थिति है। खासकर मुज्जफरनगर, बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में स्थिति काफी भयावह है। लेकिन भाजपा इसके लिए कृत संकल्पित है कि इस तरह का माहौल न बनने पाए। हम पहले ही कश्मीर घाटी को गंवा चुके हैं। लेकिन हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे। उन्होंने हिंदू वोटरों को संगठित होकर भाजपा को पूर्ण बहुमत से चुनने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को बकायदका फतवा जारी किया गया है कि वे मुसलिम उम्मीदवार को ही वोट दे। यह हिंदूओं को सीधी चुनौती है। उन्हें चाहिए कि वे इस फतवा का जवाब दें और संगठित होकर हिंदू उम्मीवाद को वोट दे। यह हमारे वजूद का प्रश्न है।

समाजवादी पार्टी और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों पार्टी अपना आधार गंवा चुकी है। इनके शासनकाल की ज्यादती लोगों के सामने हैं। एक के राज में पैसा तो दूसरे के राज में गुंडागर्दी—उगाही का बोलबाला रहा है। उप्र विकास के सभी पैमानों पर सबसे पीछे चला गया है। फिर वह कृषि हो, आर्थिक विकास हो, औधोगिकीकरण हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर ढांचागत आधार का ही क्षेत्र क्यों न हो। उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी राजनैतिक दलों ने घोषणा पत्र जारी किया है। लेकिन केवल भाजपा है जिसने संकल्प पत्र जारी किया है। जिसमें उप्र को सभी क्षेत्रो में उच्चतम स्तर पर ले जाना के प्रति संकल्प लिया गया है। जिससे उप्र भी देश की मुख्यधारा में शामिल राज्य के तौर पर गौरवांकित हो पाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को वाराणसी से संसद मे भेजकर यहां के लोगों ने उप्र का गौरव बहाल किया है। राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब राज्य की जनता भाजपा को चुनकर राज्य में आतंक, गुंडागर्दी के शासन को खत्म करे। ​उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव अपने पिता के ही नहीं हुए, उनके ही द्वारा नकार दिये गए, तो ऐसे में वह राज्य की जनता के क्या होंगे। उन्होंने कहा कि जनता बसपा की चाल भी समझ चुकी है। केवल राजनैतिक अवसरवादिता के तहत बसपा दलित—मुसलिम का राग अलाप रही है। जबकि स्वयं उनके प्ररेणता बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर इस तरह के किसी गठबंधन को आजादी के समय ही नकार चुके थे।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के धौलाना से उम्मीदवार डा. रमेशचंद्र तोमर ने कहा कि अखिलेश राज में महिलाएं आतंक के साये में हैं। कानून का राज पूरी तरह खत्म हो चुका है। लोग भयाक्रांत हैं। महिलाओं की अस्मत लूटी जा रही है और उसमें सपा को राजनैतिक साजिश दिखती है। राज्य की पुलिस सपा के इशारे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसा रही हैं उन्हें प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने सपा के मौजूदा विधायक पर इलाके में भय का राज चलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने हिंदूओं को एक साथ आने का आहवान करते हुए कहा कि वे भाजपा के साथ आए क्योंंकि कुछ मौलाना मुसलिमों को मुसलिम उम्मीदवार को ही चुनने का फतवा जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि एक दिन धौलाना विधानसभा मौलाना विधानसभा में बदल जाए।

चुनावी समर में डात्र तोमर की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। इस आकलन को उस समय और बल मिला जब भाजपा के पूर्व प्रत्याशी वाईपी सिंह ने डा. तोमर की चुनावी अभियान में शिरकत ही नहीं की बल्कि उन्होंने अभियान का मोर्चा भी संभाल लिया है। वाईपी सिंह ने कहा कि वोटरो को अपना मत देने से पहले मसूरी और पिलखुआ की घटनाएं, जहां हिंदूओं पर अत्याचार हुआ, की घटनाओं को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब ये मामले हुए तो सपा विधायक ने कोई कदम नहीं उठाया जिससे आरोपियों—दोषियो को सजा दिलाने में किसी तरह की मदद हासिल हो पाए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो इन सभी मामलों को दोबारा से खोला जाएगा और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।