ई.एम.सी.टी के सदस्यों का सराहनीय प्रयास, वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ बिताया समय

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (17/04/2022): ईएमसीटी के सदस्यों ने अपना समय वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ बिताया और साथ साथ उनकी ज़रूरत का समान जैसे दवाइयाँ , फल एवं अन्य जरूरत की वस्तुएं पहुंचाई। टीम समय समय- समय पर आश्रम जाकर उनकी ज़रूरतों की सूची बना लेती है।

ई.एम.सी.टी. की संस्थापिका रश्मि पाण्डेय ने बताया कि आज का समाज समय के साथ दौड़ रहा है और इन सब दौड़-भाग में हमारे अपने लोग पीछे छूट जा रहे हैं।

वो अपने कोई और नहीं हमारे अपने माँ बाप हैं जो अपनी ज़िंदगी को न्योछावर कर देते हैं आपकी ज़िंदगी को सवारने में और ख़ुद मोहताज हो जाते है अपनो के प्यार के लिए।

ये समाज का एक कड़वा सच है , कि ये बुजुर्ग अपने इस कठिन समय में वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर है। आश्रम में ये लोग आज भी अपनो का इंतज़ार कर रहे हैं कि कब इनका परिवार इनसे मिलने आएगा और अपने घर ले जाएगा वो घर जिसे बनाने के लिए उन्होंने अपनी पाई पाई लगा दी, आज वह घर वह परिवार उन के लिए बेगाना बन गया।

ईएमसीटी की टीम अक्सर अपना समय वृद्धाश्रम में गुज़ारती है और उनको अपने परिवार की तरह देखती है और हमारे जाने से बुजुर्गों में भी उत्साह भर जाता है। वो हस्ते हैं गाते हैं खेलते है और धुनो पर डान्स करते है।

इस दौरान टीम के सदस्यों में बेबी वेदिका श्वेता , सरिता , अनामिका, शक्ति, मोनिका , रश्मि पाण्डेय उपस्थित रही।