दादरी पुलिस ने किया 02 चोरों को गिरफ्तार

आज दिनांक 17.04.2022 को दादरी पुलिस द्वारा दो शातिर चोर 1.सोनू पुत्र शेखपाल सिंह निवासी बनगवां थाना उझानी जिला बदायूँ उम्र 27 वर्ष हाल पता किराये का मकान हबीपुर थाना ईकोटेक – 2 गौतमबुद्धनगर 2. हिमांशु शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा निवासी ग्राम चांदोक थाना जहांगीराबाद जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 22 वर्ष हाल पता नि0 हबीपुर थाना ईकोटेक – 2 गौतमबुद्धनगर को माउन्ट लिटेरा स्कूल आमका रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2022 धारा 379 भादवि मे चोरी गई एक ई रिक्शा व एक देशी तंमचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ इतिहास में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।