सूबे के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ तोमर पहुंचे नोएडा भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (28/04/2022): उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का कल गौतम बुद्ध नगर जिले का दौरा था । ऊर्जा राज्यमंत्री ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर कई स्वागत कार्यकर्मो में भाग लिया । रात में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर नोएडा महानगर के भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां पर भाजपाइयों ने सोमेंद्र तोमर का फूल माला देकर जोरदार स्वागत किया।

डॉ सोमेंद्र तोमर मूल रूप से बागपत के खेली गांव के निवासी हैं लेकिन लंबे समय से वह मेरठ के शास्त्री नगर में रहते हैं सोमेंद्र तोमर छात्र राजनीति से निकल कर मेरठ दक्षिण से इस बार दूसरी बार विधानसभा पहुंचे और इस बार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर को ऊर्जा राज्य मंत्री बनाया गया है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टर सोमेंद्र तोमर फिजिक्स में पीएचडी की डिग्री रखते हैं और कई सालों से वह संघ से भी जुड़े रहे हैं।

सोमेंद्र तोमर ने AVBP और भारतीय जनता युवा मोर्चा में उन्होंने लंबे समय तक काम किया 2012 में पहली बार सोमेंद्र को भाजपा ने टिकट दिया था लेकिन किन्ही कारणों से उनका टिकट फिर बदल दिया गया था । बाद में 2017 में उन्हें टिकट मिला और उन्होंने मेरठ दक्षिणी से बड़ी जीत दर्ज की 2022 में उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी आदिल चौधरी को हराया इसी जीत का इनाम उन्हें इस बार मंत्री मंडल में शामिल कर दिया गया है।

सोमेंद्र तोमर जब नोएडा भाजपा कार्यालय पर पहुंचे तो गर्मजोशी के साथ नोएडा के भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फूल और माला पहना कर स्वागत किया।

सोमेंद्र तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा आई है यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है डॉ सोमेंद्र तोमर ने नोएडा के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि कहा जाता था कि आज तक जो मुख्यमंत्री नोएडा आया है वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है लेकिन योगी आदित्यनाथ ने यह भ्रम भी दूर कर दिया है।

डॉ तोमर ने कहा कि यह जीत किसी विधायक की नहीं है यह जीत सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं की है भाजपा कार्यकर्ताओं की वजह से ही आज भाजपा दोबारा सत्ता में आ पाई है।

इस मौके पर नोएडा महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, चंदगीराम यादव जिला महामंत्री, उमेश त्यागी जिला महामंत्री, गणेश जाटव जिला महामंत्री, डिंपल आनंद जिला महामंत्री, विजय भाटी जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर, महेश अवाना जिला उपाध्यक्ष ,ओमवीर अवाना किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष , रवि यादव जिला मंत्री शारदा चतुर्वेदी महिला मोर्चा अध्यक्ष युवा, रामनिवास यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।