अवैध हथियार के साथ 01 वाहन चोर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (02/05/2022): थाना दादरी पुलिस द्वारा दिनांक 02.05.2022 को एक शातिर चोर भीम सिह यादव उर्फ लाडन सिह पुत्र स्व0 छोटे सिह निवासी ग्राम भरथना थाना भरथना जिला इटावा हाल पता ग्राम गोपालपुर थाना सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर को दादरी बाईपास पर बिसाहडा अण्डर पास के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 153/2022 धारा 379 भादवि मे चोरी गई एक मो0सा0 नं0 यूपी 14 बीपी 4437 व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
भीम सिह यादव उर्फ लाडन सिह पुत्र स्व0 छोटे सिह निवासी ग्राम भरथना थाना भरथना जिला इटावा हाल पता ग्राम गोपालपुर थाना सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर ।

आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 153/2022 धारा 379/411 भादवि थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर ।
मु0अ0सं0 243/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर ।