पुलिस ने किया लूटपाट करने वाले 02 लुटेरे को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (12/05/2022): दिनाँक 12/05/2022 को थाना सेक्टर 49 पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग के दौरान 02 लुटेरे वाछिंत अभियुक्त 1.करण पुत्र सतेन्द्र गौतम निवासी- गिजरौला थाना हाथरस जिला हाथरस हाल पता आर0सी0 न0- 465 गली न0- 11 खोडा कालौनी प्रगति विहार गाजियाबाद 2. आशीष पुत्र घर प्रसाद निवासी- ग्राम प्रतापनगर थाना टिहरी गडवाल जिला टिहरी गढवाल उत्तराखण्ड हाल पता खोडा कालौनी थाना खोडा जिला गाजियाबाद को बिजली घर सेक्टर 50 के पास से गिरफ्तार किया गया है।

जो थाना हाजा के मु0अ0स0 166/2022 धारा 394 भादवि0 मे वाछित थे। कब्जे से लूटे गये 01 आधार कार्ड, 05 पार्सपोर्ट साइज फोटो, 4300 रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।

अवैध शस्त्र की बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 168/2022 धारा 3/25 आर्मस एक्ट व मु0अ0सं0 169/2022 धारा 4/25 आर्मस एक्ट पजीकृत किया गया है।

घटना का विवरण-
अभियुक्तों द्वारा दिनांक 10.05.2022 को वादी के साथ मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ इतिहास में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।