पुलिस ने किया चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 1 ऑटो बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17/10/2022): दिनांक 17.10.2022 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा अमित सिह पुत्र श्री राजकुमार निवासी ग्राम कोहीना थाना आरा जिला जालौन वर्तमान पता मुनीम यादव का मकान ग्राम सरफाबाद थाना सेक्टर 113 गौतमबुद्धनगर को एक मूर्ति गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 01 ऑटो रजि0नं0 रजि0 न0 यूपी 16 डीटी 3258 बरामद।

अभियुक्त का विवरणः-

अमित सिह पुत्र श्री राजकुमार निवासी ग्राम कोहीना थाना आरा जिला जालौन हाल पता मुनीम यादव का मकान ग्राम सरफाबाद थाना सेक्टर 113 गौतमबुद्धनगर।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 659/2022 धारा 379/411 भादवि थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर